सहरसा, अप्रैल 3 -- सिमरीबख्तियारपुर,एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरीबख्तियारपुर-सोनवर्षा राज एनएच-107 मार्ग पर भटपुरा गांव के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 20 वर्षीय युवक बाइक से सिमरी बख्तियारपुर की ओर से सोनवर्षा राज जा रहा था। इसी दौरान भटपुरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। ...