जामताड़ा, मार्च 19 -- तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज नारायणपुर,प्रतिनिधि।गोबिन्दपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया गांव के समीप बीते 14 मार्च को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के दलबेडिया निवासी सहदेव सोरेन के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की मां मकू सोरेन (पति स्वर्गीय दिवाय सोरेन) ने नारायणपुर थाना में आवेदन देकर एमएच40बीएल 0026 टेलर वाहन के चालक पर लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाकर उनके पुत्र को धक्का मारने का आरोप लगाया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल सहदेव सोरेन की इलाज के क्रम में मौत हो गई। वादी के आवेदन पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 28/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.