सहरसा, मार्च 14 -- सिमरीबख्तियारपुर, हिटी। सिमरीबख्तियारपुर क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक ही परिवार के चार लोगों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। पहला हादसा सिमरीबख्तियारपुर-बलवाहाट एनएच-107 पर करझैल गांव के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुजय ठाकुर, अमर कुमार, ज्योति देवी और पांच वर्षीय कृष्ण कुमार घायल हो गए। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। सभी घायल बल्ही बरसम गांव के निवासी बताए जाते हैं। वहीं दूसरी घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के इस्लामिया हाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.