हरिद्वार, अप्रैल 7 -- हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पीली होटल के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रॉले में पीछे से जा टकराया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गैंडीखाता निवासी 19 वर्षीय हर्षित कुमाई श्यामपुर स्थित अमात्रा होटल में काम करता था। देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (घोड़ा ट्रक) से टकरा गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा ...