कानपुर, जुलाई 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। झांसी-कानपुर हाईवे पर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार झांसी-कानपुर हाईवे की रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कार दिया।गंगा बैराज के पास नवाबगंज कानपुर में रहने वाले अड़तीस वर्षीय सुनील कुशवाहा पुत्र टेलर कुशवाहा किसी काम से उरई गए थे । मंगलवार देर रात वह कार से पहलवानपुरवा नवाब गंज कानपुर निवासी पैतीस वर्षीय अजय कुमार पुत्र राम सिंह के अलावा विशाल व राजेश के साथ वापस कानपुर आ रहे थे। यह भी पढ़ें- फ्लाईओवर से 50 फीट नीचे गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत कार को सत्येंद्र सिंह पुत्र लालता सिंह निवासी दादा नगर थाना गोविंद...