तेज रफ्तार कार से भिडंत के बाद आग का गोला बना ट्रक
चित्रकूट, मार्च 31 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में मंगलवार को तड़के तेज रफ्तार स्कार्पियो और ट्रक में आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। दोनो वाहनों की भिडंत के बाद ट्रक में आग लग गई। आग लगते ही ट्रक चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से भाग निकले। जबकि स्कार्पियो सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनको सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्रयागराज की तरफ से स्कार्पियो सवार चार लोग कर्वी की ओर जा रहे थे। जबकि ट्रक कर्वी की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रहा था। बांधी के पास मंगलवार को तड़के करीब चार बजे हाईवे में दोनो वाहनों की आमने-सामने भिडंत हो गई। भिडंत के बाद ट्रक आग का गोला बन गया। आग लगते ही ट्रक चालक और खलासी कूदकर अपनी जान बचाते हुए मौके से भाग निकले। आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.