उरई, फरवरी 27 -- जालौन। उरगांव रोड पर गूढा के पास तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होकर बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। सीएचसी से युवक को उच्च संस्थान रेफर किया गया। जिला महोबा के पनवाड़ी निवासी अरविंद कुमार (25) गुरूवार की शाम बाइक से उरगांव रोड पर अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा थे। जब वह बाइक लेकर गूढ़ा के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे कार सवार ने बेकाबू होकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार अरविंद बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से निकल रहे राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.