रांची, मार्च 5 -- रांची। प्रमुख संवाददाता चुटिया के मकचुंद टोली में रहने वाले व इंफोसिमेंड के अधिकारी संतोष रजक तेज रफ्तार काले रंगे की कार से धक्का लगने से जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। अस्पताल में इलाज कराने के बाद उन्होंने कार चालक के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज कराया है। इसमें बताया गया है कि वे पिछले दिन शाम में कचहरी रोड में रांची नगर निगम के कार्यालय से बाहर निकलने के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही कार से उन्हें धक्का लग गया। इसके बाद वह अचेत हो गए और शरीर के विभिन्न अंगों में अंदरूनी चोट भी लगी। इधर, केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस उस कार की तलाश में जुट गई है, जिससे संतोष रजक धक्का लगने से जख्मी हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.