हरदोई, अप्रैल 10 -- हरदोई। लखनऊ-हरदोई हाईवे पर शुक्रवार को ककेड़ा मोड़ के पास सड़क हादसा हो गया। हरदोई की ओर से आ रही कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। कार चालक लियाकत निवासी नानकगंज झाला गाड़ी लेकर जा रहा था। तभी ग्राम ककेड़ा निवासी सुखपाल साइकिल से टोल की ओर जा रहे थे। मोड़ के पास दोनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल सवार को चोटें आईं, जिन्हें परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहीं पुलिस ने कार और चालक को थाने भिजवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.