गुड़गांव, सितम्बर 20 -- सोहना, नरेश कुमार। दिल्ली-वडोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकाबू कार रेलिंग को तोड़कर खेत में जा गिरी। गनीमत रही कि इस दौरान कार सवार मथुरा निवासी चालक, उनकी पत्नी और दो बच्चे सुरक्षित बच गए। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार दोपहर को दिल्ली-वडोदरा मार्ग से गांव बालूदा के पास हिलालपुर टोल प्लाजा की तरफ से आते समय कार राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगी सुरक्षा की मेटल रेलिंग के ऊपर से उछलते हुए साथ लगते खेत में जाकर गिरी। कार की गति इतनी तेज थी कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग से तीन से चार बार पलटती हुई खेत में जाकर रुकी। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा शीशा समेत क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार चालक, उसकी पत्नी और दो बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। इस हादसे में किसी को कोई चोट तक नहीं आई। एनएचएआई के सार्वजनिक नंबर पर कॉल ...