कानपुर, मार्च 10 -- चकेरी। जाजमऊ में सोमवार की रात को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे कार चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस में कार को हटवाकर घायल को अस्पताल भेजा। लखनऊ के गोमतीनगर निवासी अविरल अपने दोस्त गोलू यादव, रायबरेली निवासी अमन यादव और आयुष के साथ कानपुर में दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। कार गोलू चला रहा था। कार सवारों ने बताया कि जाजमऊ चुंगी चौराहे पर एक बाइक सवार उल्टी दिशा से आ रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में गोलू ने दूसरी ओर स्टेयरिंग मोड़ दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान मौके से निकल रहे दो बाइक सवार भी बाल बाल बच गए। घटना के बाद राहगीरों ने कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक गोलू को मामूली चोट आई। मौके पर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.