कानपुर, मार्च 26 -- सरसौल। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पीड़ित परिवार कानपुर से बक्सर घाट उन्नाव स्थित चंद्रिका माता मंदिर दर्शन करने जा रहा था। राहगीरों की मदद से सभी को बाहर सुरक्षित निकाला गया और कार को हाईवे से हटवाकर यातायात शुरू कराया गया। कार चालक ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों को लेकर कानपुर से चंद्रिका माता मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित मंगलम स्वीट हाउस के सामने कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इसके बाद राहगीरों की मदद से कार का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में दस वर्षीय सत्यम, 12 वर्षीय अंकुश, गुड़िया और उनके पति अरविंद कुमार समेत पांच वर्षीय लकी घायल हो गया। राहगीर अनिल ने बताया कि सूचना देने के करीब पौन घंटे बाद भी एंबुलेंस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.