साहिबगंज, अप्रैल 12 -- साहिबगंज। बोरियो-साहिबगंज मेन रोड पर तेतरिया गांव के पास रविवार को सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार ने बेहतर इलाज के लिए बाटा रोड के महेंद्र साह के पुत्र अभिनव कुमार गुप्ता (25) व मजहरटोला के राजेश चौधरी के पुत्र करण चौधरी(28) को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि सकरुगढ़ के शंभू राय का पुत्र आदित्य (26), जयप्रकाश चौक के मनोज कुमार का पुत्र पीयूष कुमार(24) व गुप्ता मार्केट के संजय कुमार का पुत्र प्रियांशु (22) का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक कार तेतरिया के पास सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन सड़क किनारे ...