नोएडा, मई 9 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकराकर सड़क पर कई बार घूमती हुई दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार की रात कल्चर हॉस्टल के समीप स्कॉर्पियो का चालक सायरन बजाते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी को दौड़ा रहा था। इस दौरान चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई और सड़क पर कई चक्कर काटती हुई दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.