तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई एक की मौत,एक घायल
अयोध्या, मई 14 -- पूरा बाजार,संवाददाता। थाना महाराजगंज क्षेत्र के अंतर्गत रसूलाबाद के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए लेकिन इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया घटना के बाद घायलों की पहचान प्रतीक चौधरी (22) उर्फ लकी पुत्र पंकज चौधरी निवासी ग्राम मोहम्मदपुर रायगंज थाना भीटी जिला अंबेडकर नगर व मंटू तिवारी (22) पुत्र नरसिंह नारायण तिवारी निवासी बड़ी देवकाली अयोध्या के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि रसूलाबाद के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई हुई थी। जिसमें उपरोक्त लोग घायल फंसे हुए थे। किसी तरह उन्हें निकाल कर सीएचसी पूरा बाजार लाया गया। यहां से परिजन उन्होंने दर्शन नगर मेडिकल कालेज ले गए। लेकिन इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.