बुलंदशहर, फरवरी 17 -- अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के बुलंदशहर-डिबाई मार्ग पर सोमवार देर रात पेट्रोल पंप के निकट एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खजूर के पेड़ से टकरा गयी। हादसे में कार चालक सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत गंभीर देख अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सोमवार दिन रात 2:00 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग सोमवार देर रात सिकंदराबाद एक कार्यक्रम में शामिल होकर डिबाई की ओर लौट रहे थे। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के बुलंदशहर डिबाई मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई, हादसे में कार चालक मुसर्रत पुत्र साबिर 35 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.