तेज रफ्तार कार पलटी, एयरबैग खुलने से बचा चालक
कानपुर, जून 29 -- चकेरी। कैंट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुलने से चालक मामूली रूप से घायल हुआ। पुलिस ने चालक को अस्पताल भेजा। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया की बीते रविवार की देर रात लाल बंगला के परदेवन पुरवा निवासी गौरव राय अपनी कार से माल रोड की ओर जा रहे थे। इस दौरान कैंट में पहुंचते ही कार तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि देर रात के सड़क पर वाहन नहीं चल रहे थे। वहीं कार इस कदर पलटी कि उसके एयरबैग तक खुल गए। चालक गौरव के सीट बेल्ट लगाने और एयरबैग खुल जाने से वह मामूली रूप से घायल हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए भेजा। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त हुई कार को सीधा कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि कार को कब्जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.