बहराइच, जून 22 -- तेजवापुर, संवाददाता। बेटी की विदाई कराने जा रहे परिवार से भरी कार अचानक असंतुलित होकर खाई में पलट गई। एक 10 वर्ष की किशोर की मौत हो गई। नौ लोग घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी और मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। परिवार की खुशियों के बीच कोहराम मच गया। घटना बौंडी थाना क्षेत्र के बहोरवा-घूरदेवी मार्ग पर भदवानी गांव के निकट हुई। डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर भेजा गया। पुलिस के मुताबिक ग्राम बबुरी दाखिला मंझारा तौकली निवासी देशराज पुत्र दुजई ने 19 जून को अपनी पुत्री का विवाह मधवापुर गांव में किया था। सोमवार को परिजन विदाई कराने के लिए जायलो कार से जा रहे थे। इसी दौ...