प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के लीडर रोड पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने एक वृद्ध महिला को धक्का मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से महिला घायल हो गई, जबकि कार समेत चालक फरार हो गया। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ओमप्रकाश प्रजापति की तहरीर पर खुल्दाबाद पुलिस कार के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश में जुटी है।ट्रांसपोर्ट नगर के गंगा विहार कॉलोनी निवासी हाईकोर्ट अधिवक्ता ओमप्रकाश प्रजापति की तहरीर के मुताबिक, उनकी मां केशरति प्रजापति खुल्दाबाद बाजार गई थी। केशरति प्रजापति राजकीय रेलवे पुलिस लाइन के समीप लीडर रोड पर सड़क पार कर रही थी। यह भी पढ़ें- रुड़की रोड पर स्कार्पियो ने महिला को मारी टक्कर तभी तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल केशरति प्रजापति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी ह...