उरई, मई 15 -- पड़री। संवाददाता ग्राम पड़री के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें चाचा भतीजे गम्भीर रूप से घायल हो गए।मुहल्ला नया पटेल नगर नहर कालौनी निवासी प्रियांशु अहिरवार 17 वर्ष पुत्र दीपक अहिरवार अपने रिश्ते में लगने वाले चाचा कपिल 40 वर्ष पुत्र हीरालाल निवासी करमेर उरई के साथ बुधवार रात्रि करीब 11 बजे मोटर साइकिल से कोंच वापस आ रहे थे और ग्राम पड़री के नजदीक किसी कारण बस मोटर साइकिल खड़ी करके रुके हुए थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार गिरकर घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने तत्काल ही एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्रियांशु का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए म...