देहरादून, फरवरी 22 -- देहरादून। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। बीते 18 फरवरी को हुए हादसे में स्कूटी चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं और उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। देवांचल विहार (राजीव नगर) निवासी आलेंद्र सिंह (42) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि घटना के दिन दोपहर करीब पौने तीन बजे वह अपनी पत्नी रीना देवी (35) और दो वर्षीय बेटी आयरा के साथ स्कूटी से बड़ोवाला जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही बलेनो कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी चालक कार समेत वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से आलेंद्र सिंह को को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चला। पीड़ित ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.