गुड़गांव, अप्रैल 4 -- गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर शनिवार तड़के गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल है। सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-60 निवासी माथूर शंकरा नारायण सुरेश ने बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा कार्तिक सुरेश शुक्रवार शाम को दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात करीब 2:40 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। कार्तिक अपने एक साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर बूम प्लाजा की तरफ से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड की ओर ज...