देहरादून, अप्रैल 6 -- देहरादून। पलटन बाजार से शादी की खरीदारी कर लौट रही युवतियों की स्कूटी को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके पैर में फ्रैक्चर आया है। मूल रूप से मौहान (चमोली) निवासी अंजलि डिमरी ने शहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अप्रैल की रात करीब 8:35 बजे उनकी बहन तनुजा अपनी सहेली के साथ स्कूटी से बाजार से लौट रही थी। तभी पलटन बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल तनुजा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने पैर के ऑपरेशन की सलाह दी है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.