तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार मासूम को रौंदा,मौत, दो बच्चे घायल
गुमला, जुलाई 1 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के डेबीडीह पतरा टोली के समीप बुधवार अपराह्न करीब चार बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। मृतक की पहचान खरका डेबीडीह पतरा टोली निवासी आठ वर्षीय सूरज उरांव के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल रितेश उरांव का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है,जबकि एक अन्य बच्चे को मामूली चोट आई हैं।जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे साइकिल से घूम रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि सूरज उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि अन्य दो बच्चे घायल हो गए।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। देर शाम होने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.