तेज रफ्तार कार ने ले ली बाइक सवार की जान, साथी घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक से साथी के साथ रिश्तेदार के घर बर्थडे कार्यक्रम में जाते समय तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दूसरे साथी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लीलापुर थाने के इटौरी निवासी साधू वर्मा का 27 वर्षीय बेटा अमरेश वर्मा और साथी गहिरी निवासी 28 वर्षीय राकेश वर्मा गुजरात के बड़ोदरा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोनों 15 दिन पहले छुट्टी पर गांव आए थे। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे अमरेश, साथी राकेश को बाइक से लेकर अपनी रिश्तेदारी लीलापुर के तिना बर्थडे कार्यक्रम में जा रहा था। रास्ते में करीब साढ़े 10 बजे रामपुर भेड़ियानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.