तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौत के बाद लखनऊ-दिल्ली हाईवे जाम
शाहजहांपुर, जून 13 -- तिलहर। बहन को रोडवेज बस में बैठाने के बाद हाईवे किनारे बाइक के सहारे खड़े युवक की शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 40 मिनट तक एक लेन पर यातायात प्रभावित रहा। तिलहर थाना क्षेत्र के रुजवारी गांव निवासी अजीत पांडे का 19 वर्षीय पुत्र अंशुल पांडे अपनी बहन डाली पांडे को शाहजहांपुर जाने वाली बस में बैठाने के लिए बाइक से रुजवारी मोड़ के पास हाईवे पर आया था। बहन को बस में बैठाने के बाद वह सड़क किनारे अपनी बाइक के सहारे खड़ा था। इसी दौरान बरेली की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अंशुल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक को टक्कर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.