गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हीरो होंडा चौक के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सेक्टर-37 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय आशीष यादव के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के नंगला चौक गांव का रहने वाला था। आशीष गुरुग्राम के खांडसा गांव में किराए पर रहता था और यहां की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। शुक्रवार की रात जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर वापस लौट रहा था, तभी काल बनकर आई बोलेनो गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.