गाज़ियाबाद, अप्रैल 25 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कनावनी कट के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। मीडियाकर्मी का नोएडा के निजी अस्तपाल में इलाज चल रहा है। हादसा 22 अप्रैल की रात का है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।वसुंधरा निवासी कृष्ण प्रकाश एक दैनिक समाचार पत्र के नोएडा कार्यालय में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल की रात वह कार्यालय से घर जा रहे थे। कनावनी कट पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.