बिजनौर, मई 4 -- राजा का ताजपुर। स्योहारा से नूरपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने अलग-अलग स्थानों पर दो बाइक सवारों, दो पैदल राहगीरों और एक स्कॉर्पियो कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से दो की हालत नाजुक होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया। रविवार की देर रात एक कार ने नई बस्ती में सबसे पहले स्थानीय निवासी बाइक सवार वाजिद को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने भागने के प्रयास में आगे पैदल जा रहे खलियापर निवासी दिलावर और एक अन्य व्यक्ति को भी टक्कर मार दी। हड़बड़ाहट में यह अनियंत्रित कार आगे बढ़ते हुए पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर आ रही एक स्कॉर्पियो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए जिससे चालक बाल-बाल बचा।ताजपुर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.