कन्नौज, अप्रैल 21 -- ठठिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव निवासी सौरभ 18 वर्ष, पुत्र शिववीर राठौर, अपनी बाइक से मक्का के खेत में पानी लगाने जा रहा था। जैसे ही वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर पिपरौली कट के पास पहुंचा, तभी ठठिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बुजुर्ग की हालत गंभीर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ...