लखनऊ, अप्रैल 20 -- सरोजनीनगर, लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही ने एक पुलिस उप निरीक्षक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल दरोगा को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। देवरिया जिले के मूल निवासी अरविंद कुमार मिश्रा (33) वर्तमान में बिजनौर थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले अरविंद अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा सजग रहते हैं। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से दरोगा घायल, भर्ती रविवार को वे अपने किसी सरकारी काम से निकले थे कि अचानक इस हादसे ने उन्हें चपेट में ...