महाराजगंज, मार्च 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग जोगियाबारी गांव के पास गुरुवार को हुए एक हादसे में एक शख्स की जान चली गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। लोटन कोतवाली क्षेत्र के अमहट गांव निवासी बृजेश मौर्या (25) गुरुवार दोपहर को बाइक से हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा। युवक का सिर रोड के डिवाइडर से बुरी तरह टकरा गया था। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस बुलाया औार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के जेब मे मिले आधा...