तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्की, मौत
मेरठ, जुलाई 16 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर गुरुवार दोपहर ईकड़ी तिराहे के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार कर रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। गांव बामनोलनी थाना दोघट बागपत निवासी 48 वर्षीय अजयपाल तोमर पुत्र धर्मपाल बाइक पर सवार होकर किसी काम से मेरठ आया था। गुरुवार देापहर वह वापस लौट रहा था। जैसे ही वह करनाल हाईवे पर ईकड़ी गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। वह हवा में कई फिट उछला और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सरधना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.