तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की हालत नाजुक
संभल, अप्रैल 9 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव चितावली के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सिरपुड़ा निवासी लकी पुत्र राजपाल और कुलदीप पुत्र यादराम एक ही बाइक से सैदनगली गए थे। वापसी के दौरान नगली-पाकबड़ा मार्ग पर चितावली गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए दोनों को उच्च केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.