बुलंदशहर, दिसम्बर 20 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम गंगाबास पहाड़ा निवासी रविन्द्र सिंह का पुत्र अभय सिंह शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे शांति द्वीप मैरिज होम में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। बस से उतरते समय अचानक बुलंदशहर की ओर से आ रही बैलेनो कार ने सड़क पर चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक को रौंदते हुए अभय सिंह को भी चपेट में लेती हुई आगे जाकर रुकी। हादसे में अभय सिंह के सिर, कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे तत्काल इलाज के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में बाइक सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.