देवघर, अप्रैल 17 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के पुरंदाहा रोड पर बुधवार मध्य रात तेज रफ्तार कार चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में धक्का मारते हुए सड़क पर बैठी एक गाय को भी धक्का मार दिया। बाइक चालक व गाय बाल-गाल बच गयी। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना रात करीब 1-2 बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया कि घटना एक निजी डेंटल क्लिनिक के सामने हुई, जहां तेज गति से आ रही बलेनो कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में जोरदार टक्कर मारी, फिर पास बैठी गाय को भी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार का अगला हिस्सा भी टूट गया। हादसे के दौरान कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे अंदर बैठे लोगों को गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.