रामपुर, फरवरी 25 -- दढ़ियाल। बाजार से लौट रहे बाइक सवार दंपति को मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जनपद मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव कुकर झुंडी निवासी मिठठन और पत्नी रोशन जहां 30 वर्ष के साथ बाइक से नगर पंचायत दढ़ियाल से वॉशिंग मशीन लेने आया था। लौटते समय बाजपुर रोड की ओर जाते हुए दढ़ियाल काशीपुर रोड पर मुख्य तिराहे पर स्थित बस अड्डे के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा में रोशन जहां की हालत गंभीर देखते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी टांडा अधीक्षक डॉक्टर सतपाल सिंह ने जिला अस्पताल रामपुर के लिए रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.