तेज रफ्तार कार ने बाइक को मार टक्कर, युवक की मौत
लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बंथरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक 15 फुट दूर सड़क पर जा गिरा। घटना की सूचना मिलने पर उसे पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह युवक की मौत हो गई। बंथरा निवासी संजय यादव (32) राजगीर मिस्त्री थे। वह शुक्रवार रात रामदास पुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान हरौनी से सहिदनपुर रेलवे फाटक जाने वाली डिफेंस रोड़ पर पॉवर हाउस के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के चलते वह दूर जा गिरा, जिससे उनका दाहिना पैर बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आनन फानन में संजय को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.