हल्द्वानी, मार्च 15 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। काठगोदाम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार पेंटर की मौत हो गई। वहीं उसका साथी कारपेंटर गंभीर रूप से घायल हो गया। बीते शनिवार की शाम को नई बस्ती, बमनपुरी नुरानी मस्जिद तहसील सदर थाना गंज रामपुर निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद यासीन उसका साथी 45 वर्षीय मोहम्मद उमर बाइक से भीमताल से रामपुर लौट रहे थे। जब दोनों काठगोदाम के पास पीएमजीएसवाई कैंप रानीबाग के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बस को ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान पेंटर मोहम्मद यासीन की मौत हो गई। घायल कारपेंटर मोहम्मद उमर को निजी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.