शाहजहांपुर, मार्च 20 -- मीरानपुर कटरा। मीरानपुर कटरा में जलालाबाद रोड पर गुरुवार शाम करीब छह बजे सड़क हादसे में दादी और पोती की मौत हो गई, जबकि कार सवार दंपति और बच्ची घायल घायल गए। गंभीर हालत में घायलों को बरेली रेफर किया गया है। बाइक चालक बुधपाल की हालत नाजुक बताई जा रही है। कमलापुर (खैरपुर) निवासी बुधपाल (40) अपनी मां रामादेवी (70) और बेटी रौनक (12 वर्ष) को बाइक से लेकर कटरा आ रहे थे। जलालाबाद रोड पर जैसे ही पूर्व विधायक राजेश यादव के पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग दूर जा गिरे। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रामादेवी और रौनक की मौके पर ही मौत हो गई। बुधपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खाई में पलट गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.