लखीमपुरखीरी, मई 7 -- सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र में गोला सिकंद्राबाद रोड पर रायपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि हरगांव थाना क्षेत्र के पिपरा घुड़ी निवासी जयशंकर तिवारी पुत्र बालकराम अपने बेटे शुभम तिवारी के साथ नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव रिश्तेदारी में आए थे। वहां से वह एक अन्य रिश्तेदार के साथ गांव तेंदुआई में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे तीनों लोग बाइक से वापस रहमतपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर मोड़ के पास सिकादराबाद की ओर से आ रही तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.