तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारा कट,बिगड़ा संतुलन माँ बेटा घायल
उरई, मई 1 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में माँ-बेटा घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बाइक से इलाज कराने जा रहे दोनों लोगों को एक कार ने कट मार दिया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े।शुक्रवार दोपहर को कमला 60 वर्ष पत्नी रामप्रकाश निवासी ग्राम कन्हरी, अपने पुत्र विवेक गुप्ता के साथ बाइक से कन्हरी से कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराने आ रही थी। बताया गया है कि कमला पिछले करीब 20 दिनों से बुखार से पीड़ित थी, जिसके चलते वह उपचार के लिए कोंच जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक सिकरी पुलिया के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक कार ने अचानक कट मार दिया। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति व मासूम घायल इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और मां-बेटा दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.