जौनपुर, मई 13 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर मार्ग स्थित वी मार्ट के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक और एसयूवी में टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद बोलेरो सड़क किनारे नाले में पलट गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक में टक्कर मारी, जिससे खुटहन थाना क्षेत्र के असरफपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार पुत्र महेंद्र घायल हो गए। वहीं सड़क किनारे खड़ी आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना के सराय मोहन निवासी निशा पत्नी संदीप तथा उनकी तीन वर्षीय पुत्री रियांश भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने तीनों की ह...