बुलंदशहर, फरवरी 26 -- कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित यमुनापुरम कालोनी में एक हेल्थ केयर सेंटर के पास अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े दो फल के ठेलों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ठेला लगा रही महिला और उसका 4 वर्षीय पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ठेले पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कोतवाली देहात में पीड़ित वीरपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी सोनवती यमुनापुरम कालोनी में फल का ठेला लगाती हैं। आरोप है कि मंगलवार सुबह उनका 4 वर्षीय पोता मोहन भी अपनी दादी के साथ ठेले पर मौजूद था। उसी दौरान यमुनापुरम निवासी राजकुमार अपनी कार को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आया और सीधे ठेलों में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल सोनवती और उसके पोते मोहन को एक नि...