लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- शुक्रवार रात एक कार चालाक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और फरार हो गया। पुलिस टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश कर रही है। कमल चौराहा पर अल्टो कार के चालक ने मोहल्ला काकूपुरियान निवासी 50 वर्षीय दीपक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आ गईं और वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, चालक फरार पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है, जबकि चालक हादसे के बाद फरार हो गया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताय...