गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर साईं मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार दो छात्रों को टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार को इंटर का छात्र चला रहा था और वह भी परीक्षा देकर आ रहा था। नगर की देवेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी देवांश सोमवार दोपहर एक बजे अपने साथी के साथ इंटर की परीक्षा देकर घर जा रहा था। गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित साईं मंदिर के सामने जब वह पैदल पहुंचे तो मेरठ की ओर आ रही कार ने छात्रों को टक्कर मार दी। कार टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने देवांश और उसके साथी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। एसीपी ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हि...