तेज रफ्तार कार ने पंचर की दुकान में मारी टक्कर, दुकानदार की मौत
बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम : बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पंचर की दुकान में जा घुसी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर ग्राम खैरी ओझा, थाना हरैया क्षेत्र में हुई। यहां एक ढाबे के सामने स्थित पंचर की गुमटी में बिहार के भागलपुर जनपद के कमलचट गांव निवासी मंजीत यादव (पुत्र कविलास यादव) सो रहे थे। तभी गोरखपुर से अयोध्या जा रही तेज रफ्तार कार नियंत्रण खो बैठी और सीधे गुमटी में टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पास खड़ी मोटरसाइकिल को कार काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में मंजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें सामुदायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.