तेज रफ्तार कार ने दो बाइक पर सवार युवकों को रौंदा, चार युवकों की मौत
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- फरधान थाना क्षेत्र में सोमवार की आधी रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। ये युवक शादी समारोह से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी लखनापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने सामने इनकी बाइकों को रौंद डाला। बाइकों को टक्कर मारने के बाद कार खाई में जा गिरी। इसमें कार चालक समेत दो लोग गंभीर घायल हैं। उनको लखनऊ रेफर किया गया है। हादसा फरधान थाना क्षेत्र में लखनापुर चौराहे के पास सोमवार रात साढ़े 12 बजे के करीब हुआ। नीमगांव थाना क्षेत्र के सोनौरा और बसारा गांव के चार युवक दो बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में गए थे। यह भी पढ़ें- यूपी में रफ्तार का कहर, कार ने दो बाइकों को रौंदा; 4 युवकों की दर्दनाक मौत देर रात चारों वापस अपने गांव लौट रहे थे। फरधान इंस्पेक्टर राजू राव ने बताया कि लखनापुर चौराहे के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.