इटावा औरैया, मार्च 27 -- भरथना, संवाददाता। बकेवर रोड पर कुंवरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से जुड़ी लेंटर मशीन में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा घुसी। इस हादसे में मशीन पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, एंबुलेंस समय पर न मिलने के कारण एक की जान चली गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की देरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बकेवर रोड पर कुंवरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर लुधियानी गांव निवासी 55 वर्षीय हरवंश पुत्र राम दुलारे और 30 वर्षीय सादिक अली पुत्र अफसर अली साथियों के साथ ट्रैक्टर में लगी लेंटर मशीन से एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने जा रहे थे। रास्ते में मंडी रोड के पास उन्होंने मशीन को सड़क किनारे खड़ा किया और अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.