लखनऊ, फरवरी 27 -- गोमतीनगर के कालिका हवेली रेस्टोरेंट के पास घटना सौ किमी. की रफ्तार कार ने भरी फर्राटा, मुकदमा दर्ज दोनों घायल लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर के कालिका हवेली रेस्टोरेंट के पास देर रात चेकिंग के दौरान 100 किमी की रफ्तार से फर्राटा भर रही कार ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दरोगा और दीवान कई फुट हवा में उछलकर दूर जा गिरे। घायल पुलिसकर्मियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल दरोगा ने गोमतीनगर थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। देवरिया निवासी दरोगा आनंद कुमार यादव गोमतीनगर थाने में तैनात हैं। 25 जनवरी की रात दीवान सुरजीत प्रताप सिंह के साथ बा...